विधायक अनीता भदेल का सूरतगढ़ पहुंचने पर स्वागत

भाजयुमो के जिला महामंत्री विनोद सारस्वत के नेतृत्व में युवा मोर्चा व अन्य मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक का अभिनंदन किया। वहीं अमरनाथ लंगर सेवा समिति अध्यक्ष किशनस्वामी ने भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की।

अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल के सूरतगढ़ पहुंचने पर स्वागत करते भाजयुमो कार्यकर्ता

सूरतगढ़। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व मंत्री व अजमेर दक्षिण से विधायक अनिता भदेल का सूरतगढ़ पहुंचने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजयुमो के जिला महामंत्री विनोद सारस्वत के नेतृत्व में युवा मोर्चा व अन्य मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक का अभिनंदन किया। वहीं अमरनाथ लंगर सेवा समिति अध्यक्ष किशनस्वामी ने भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की। विनोद सारस्वत ने कोंग्रेस की सरकार में निरंतर हो रहे पेपर लीक पर परीक्षार्थियों के भविष्य ओर उन पर पड़ रही आर्थिक मार को लेकर पूर्व मंत्री को अवगत कराया। तो मंडल उपाध्यक्ष प्रेम राठौड़ ने गाँवो में बिजली ओर पानी की समस्याओं के समाधान की मांग रखी। धानक़ा समाज अध्यक्ष गोपीराम दगल ने धानक समाज के द्वारा एस टी वर्ग में शामिल करने को लेकर चलाए जा रहे धरने प्रदर्शन की माँग को जायज़ बताते हुए समस्या हल करवाने की बात कही। इसके बाद विधायक भदेल भाई जी बाबा ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घड़साना रवाना हो गई।

ये रहे मौजूद

स्वागत के दौरान योगेश स्वामी,बूथ अध्यक्ष दीपक अरोड़ा, पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जगजीत सिंह, देवीसिंह यादव, महेंद्र सिंह निर्वाण, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माँगी छिम्पा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री राजाराम सेन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

Follow us on Social Media

Discover more from Khabar Politics

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading