कर्ज से परेशान व्यापारी ने खुद को मारी गोली, मौत

डिपार्टमेंटल स्टोर चलाने वाले मनमोहन सोनी ने खुद की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली।….….गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में दौड़े… लहूलुहान हालत में परिजन व्यापारी को लेकर कांवटिया अस्पताल ले गए।जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत कर दिया।

कर्ज से परेशान व्यापारी ने खुद को मारी गोली, मौत

मृतक मनमोहन सोनी

जयपुर। राजधानी जयपुर में क़र्ज़ से परेशान एक व्यापारी द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है । घटना शास्त्री नगर थाना इलाके के स्वर्णकार कॉलोनी की है। जहां डिपार्टमेंटल स्टोर चलाने वाले मनमोहन सोनी ने खुद की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली।….….गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में दौड़े…परिजन लहूलुहान हालत में व्यापारी को लेकर कांवटिया अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एक सर्विस पिस्टल भी बरामद की है।

प्रथमदृष्टया कर्ज के चलते आत्महत्या की बात आ रही सामने

जांच पड़ताल के दौरान सामने आया है कि मनमोहन सोनी पर करीब 6 करोड रुपए का कर्जा था। दूसरी तरफ मनमोहन सोनी ने अपने एक परिचित को बाजार में ₹60000000 उधार दिए थे जो लंबे समय से रुपए नहीं चुका रहा था। इसके चलते मनमोहन सोनी ने बाजार से और कर्जा लिया। ऐसे मे सुसाइड के पीछे कर्जा होने का बड़ा कारण बताया जा रहा है …हालांकि पुलिस को मौके से किसी भी प्रकार का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों की शिकायत के आधार पर शास्त्री नगर थाना पुलिस ने अब इस पूरे प्रकरण को लेकर के मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor
Follow us on Social Media