कमल संकल्प दिवस के रूप में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस,

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस को कमल संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

सूरतगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस को कमल संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। मंडल प्रभारी व सादुलशहर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ और मंडल अध्यक्ष सुरेश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामप्रताप कासनियां मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं नें कहा । विधायक रामप्रताप कासनिया ने कहा कि 6अप्रेल 1980 को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र पूर्ण बहुमत से सरकार लगातार नौ वर्ष से सफलतापूर्वक चल रही है।

जिला उपाध्यक्ष शरनपाल सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास व रीति नीति पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार पूर्व चेयरमैन व जिला उपाध्यक्ष आरती शर्मा ने भी केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।नगर पालिका अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश कालवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा राष्ट्रीय सोच विचार वाली पार्टी है, भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है । इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बिरमा नायक व जिला मंत्री काजल छाबड़ा ने भी संबोधित किया ।

भाजपा के नगर महामंत्री लालचंद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक को भारतीय जनता पार्टी का परिचय पत्र वितरित किए गए। भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

ये भी रहे कार्यक्रम में मौजूद

इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अशोक नागपाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय गोयल, वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट एनडी सेतिया, सुभाष गुप्ता, राहुल लेघा, पार्षद जगदीश मेघवाल, विनय सिंह चंदेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंयक वशिष्ठ ,गोपाल लेघा, युवा मोर्चा महामंत्री युधिष्ठिर कुमार, बूथ अध्यक्ष जगदीश आचार्य, नंदकिशोर विश्वकर्मा, सत्यनारायण तावनिया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनोद सारस्वत, नगर मंडल उपाध्यक्ष पृथ्वी स्वामी, सत्यनारायण छिम्पा,प्रेमसिंह, कुलदीप सांखला, संदीप जोशी,रिंकू सिद्दीकी, ओमप्रकाश कारगवाल, जगजीत सिंह बराड़,गोविंद नायक ,सुरेश सुथार ,प्रभुराम भांभू, संतराम भांभू, सुरेंद्र सिंह राठौड़ ,हिमांशु कोठारी, विजय गोस्वामी हिमांशु नागपाल, चाननराम अग्रवाल, बजरंग सिंह पवार, विक्रम सिंह खींची ,रवि डाबी अमर सिंह खामरा, पार्षद राजीव चौहान,जलालुद्दीन, राजेंद्र प्रसाद, प्रेम प्रकाश वर्मा दुलीचंद सारण,ओमप्रकाश जाखड़ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor
Follow us on Social Media