युवा मोर्चा ने फूंका पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला, किया विरोध प्रदर्शन

भाजयुमो कार्यकर्त्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल ज़रदारी का पुतला व पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध जताया।

युवा मोर्चा ने फूंका पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला, किया विरोध प्रदर्शन

महाराणा प्रताप चौक पर पाक विदेश मंत्री का पुतला फूंकते भाजयुमो कार्यकर्ता

सूरतगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी के बयान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज भारत माता चौक पर आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद सारस्वत के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्त्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल ज़रदारी का पुतला व पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध जताया। इस मौके पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, विदेश मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर विधायक राम प्रताप कासनिया,पूर्व विधायक अशोक नागपाल,नगरमंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,सुभाष गुप्ता, इंजीनियर अशोक आसेरी, पूर्व पार्षद रामकुमार स्वामी,भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राठौड़, महेन्द्र निर्वाण, रेवंतराम शर्मा, दीपक छाबड़ा, सुभाष सोनगरा, मुकेश स्वामी, प्रदीप चौहान, ललित मोहता, योगेश स्वामी,मांगीलाल छिंपा, गोपीराम दग्गल आदि उपस्थित रहे।

बिलावल की टिप्पणी को बताया कायरतापूर्ण

भाजपा जिला उपाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में हैं। पाकिस्तान विदेश मंत्री ने जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बयान दिया है, उससे संपूर्ण भारत में काफ़ी रोष है। वहीं मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद सारस्वत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने आपत्तिजनक व कायरतापूर्ण टिप्पणी की है। भारत देश के प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा।पाकिस्तान अपनी अर्थव्यवस्था और अराजकता को छिपाने के लिए वह वैश्विक स्तर से ध्यान हटाने के लिए ऐसी टिप्पणी का सहारा ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor
Follow us on Social Media

Discover more from Khabar Politics

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading