जगदीश मेघवाल की चेयरमैन पद पर ताजपोशी,संगठन नेताओं ने दिखाई ताक़त, औपचारिकता निभाने पहुंचे कासनिया

कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मेघवाल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा से जुड़े तमाम नए और पुराने नेता मेघवाल क़ो फूल माला पहनाकर बधाई देते नजर आए।

कार्यभार ग्रहण करते समय पूर्व विक्ट्री साइन दिखाते जगदीश मेघवाल व भाजपा नेता

सूरतगढ़। स्वायत शासन विभाग द्वारा चेयरमैन मनोनीत होने के बाद पार्षद जगदीश मेघवाल ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। मेघवाल सुबह करीब 11:30 वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। जहां पर पहले से मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ मेघवाल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा से जुड़े तमाम नए और पुराने नेता मेघवाल क़ो फूल माला पहनाकर बधाई देते नजर आए। जगदीश मेघवाल ने भी इस बीच तमाम छोटे बड़े कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ गले लगकर बधाई स्वीकार की। करीब आधे घंटे तक ढोल नगाड़ों के बीच मेघवाल के स्वागत और बधाई देने का यह सिलसिला चलता रहा।

इसके बाद करीब 12:00 बजे मेघवाल अध्यक्ष चैम्बर में पहुंचे जहाँ पर पंडितजी ने विधिवत मंत्रोचारण कर कार्यभार ग्रहण की कार्रवाई सम्पन्न करवाई। ठीक 12:05 बजे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जगदीश मेघवाल अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे। मेघवाल ने इस मौके पर पांव छूकर वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद भी लिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, नगरमंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सरावगी,जिला उपाध्यक्ष आरती शर्मा, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन काजल चोपड़ा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विष्णु तरड़, महामंत्री लालचंद शर्मा,भाजपा नेता सुभाष गुप्ता, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र राठौड़, श्रवण स्वामी, भाजयुमो नगरअध्यक्ष मयंक वशीष्ठ सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व विधायक रामप्रताप कासनिया की मौजूदगी बनी चर्चा 

जगदीश मेघवाल को कार्यभार ग्रहण के दौरान माला पहनाते पूर्व विधायक

मेघवाल के कार्यभार ग्रहण के दौरान पूर्व विधायक रामप्रताप कासनिया भी पहुंचे। हालांकि कासनिया जब पहुंचे तब तक जगदीश मेघवाल चेयरमैन सीट पर बैठ चुके थे। क्यूंकि मेघवाल को बधाई देने और उन्हें माला पहनाकर फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ अब भी उमड़ रही थी, ऐसे में कासनिया क़ो जगदीश मेघवाल तक पहुंचने में खासी मस्कत करनी पड़ी। बाद में किसी तरह से कासनिया ने जगदीश मेघवाल को माला पहनकर अध्यक्ष बनने की बधाई दी। हालांकि इस मौके पर ली गई तस्वीरे ये साफ इशारा कर रही है थी कि कासनिया महज औपचारिकता के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे थे।

जगदीश मेघवाल ने इस पर भी कासनिया को माला पहनाकर संबंधों के  सामान्य होने का मैसेज भी देने का प्रयास भी किया, लेकिन नेताजी ने जगदीश मेघवाल क़ो लेकर लगाए जा रहे नारों पर आपत्ति जता कर मेघवाल के प्रयास क़ो असफल प्रयास कर दिया।

हालांकि इसके बाद तमाम नेताओं की मौजूदगी में ईओ पूजा शर्मा ने जगदीश मेघवाल को कार्यभार ग्रहण करवाया। कुल मिलाकर डिप्लोमेटिक भाषा में कहें तो कहा जा सकता है कि मेघवाल के कार्यभार ग्रहण में कासनिया आए नहीं बल्कि लाये गए थे।

सफल कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम कर संगठन ने दिखाई ताक़त 

नपा कार्यालय पर पद ग्रहण कार्यक्रम से पूर्व खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता

नगरपालिका चेयरमैन पद पर जगदीश मेघवाल की नियुक्ति भाजपा में सत्ता और संगठन में चल रहे शीतयुद्ध में संघठन की जीत के रूप में देखी जा रही है। इस जीत से उत्साहित भाजपा संघठन से जुड़े नेताओं ने कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भी जमकर तैयारी की। जिसका नतीजा यह रहा कि आज कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के तमाम छोटे बड़े नेता मौजूद रहे। इन नेताओं में वे लोग भी शामिल थे जो पिछले कुछ सालों में भाजपा के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। 

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़े नेताओं के चेहरे पर विजय मुस्कान नजर आ रही थी। तो दूसरी तरफ भाजपा से जुड़े आम और खास तमाम कार्यकर्ता और नेता भी मेघवाल की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर खुशी जाहिर कर रहे थे। कुल मिलाकर कार्यभार ग्रहण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जिस प्रकार का जोश आज दिखाई दिया वह काफी समय बाद नजर आया।

मेघवाल ने शहर की सफाई क़ो बताया प्राथमिकता

कार्यभार ग्रहण करने के बाद चेयरमैन जगदीश मेघवाल ने शहर की सफाई व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या के समाधान के लिए वह किसी भी समय तैयार मिलेंगे। मेघवाल ने पैसे जमा हो जाने के बावजूद पट्टे नहीं जारी होने के सवाल पर कहा कि वे मामले में जल्द ही जानकारी लेकर पट्टे जारी करने का प्रयास करेंगे।

वहीं मेघवाल पार्टी में गुटबाजी के सवाल के साथ-साथ अध्यक्ष नियुक्ति का लेटर जारी होने की चार दिन बाद आदेश मिलने के सवाल को भी टाल गए। उन्होंने इसकी पीछे की वजह के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया।

ये भी रहे मौजूद…

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सत्ता और संगठन से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र घिटाला, उजागर सिंह बराड़, विजय गोयल, सत्यनारायण छिम्पा, डॉ. टी. एल. अरोड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश कालवा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सिडाना, व्यवसाय पूनम चंद सुराणा, किशन स्वामी, सत्यनारायण तावणीया, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एन डी सेतिया, पार्षद प्रतिनिधि गुरजंट सिंह,पार्षद संजय अग्रवाल,आसकरण सोनी, सुरेश सुथार,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अंकुर लड़ोईया, पवन छाबड़ा, विनोद सारस्वत्त,रवि खुराना, सिकंदर स्वामी सहित सैंकड़ो की संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आमजन व शुभचिंतक मौजूद रहे। 

जगदीश मेघवाल की नियुक्ति का फैसला सही या…….

जगदीश मेघवाल नपा अध्यक्ष के रूप में कितना सफल होंगे यह तो आने वाला वक्त तय करेगा। लेकिन इस बात में कोई संशय नहीं है अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में सबसे पहली दावेदारी जगदीश मेघवाल की बनती है। पार्टी के 3 बार के पार्षद के रूप जगदीश मेघवाल अपनी कैटेगरी में सबसे अनुभवी पार्षद है। इसके अलावा 20 साल से भी अधिक समय से वे पार्टी से जुड़े हुए हैं। जगदीश मेघवाल की छवि शांत स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति की है। उनका अब तक का राजनीतिक कार्यकाल विवादों से परे रहा है। ऐसे में निसंदेह कहा जा सकता है कि पार्टी ने जगदीश मेघवाल को मनोनीत कर आम कार्यकर्ताओं की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। यही वजह है कि जगदीश मेघवाल की नियुक्ति से पार्टी ही नहीं शहर का आम आदमी भी ख़ुश नज़र आ रहा है।

– राजेंद्र पटावरी,अध्यक्ष-प्रेस क्लब,सूरतगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor
Follow us on Social Media