जिला बनाने के लिये बाजार बंद सफल बनाने को बैठक, विरोध में इस्तीफ़ो का दौर

सूरतगढ़ (नवल भोजक)। सूरतगढ़ को जिला घोषित नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को बाजार बंद की तैयारियों को लेकर चोपड़ा धर्मशाला में बैठक..

सूरतगढ़ (नवल भोजक)। सूरतगढ़ को जिला घोषित नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को बाजार बंद की तैयारियों को लेकर चोपड़ा धर्मशाला में बैठक का आयोजन करके रणनीति बनाई गई । बैठक में वक्ताओं ने वक्ताओं ने सोमवार को ऐतिहासिक सूरतगढ़ बंद करने के लिए दिखा तैयार करके सूरतगढ़ को जिला बनाने के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाया जाने पर कड़े कदम उठाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा सूरतगढ़ को जिला बनाने के लिए सरकार पर दबाव बनाकर सोमवार से ऐतिहासिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में सभी लोगों से सुबह 8:00 बजे महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नागपाल और भाजपा नेता सुनील छाबड़ा ने चाय और पकौड़े की लंगर की व्यवस्था अपनी तरफ से करवाने की घोषणा की।

बैठक में ये रहे मौजूद

जिला बनाओ अभियान संघर्ष समिति के संयोजक धन्नाराम स्वामी, आकाशदीप बंसल, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, थोक विक्रेता संघ अध्यक्ष वेद प्रकाश भूतना, किरयाना विक्रेता संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार गाबा, नगरपालिका उपाध्यक्ष सलीम कुरेशी, भारतीय जनता पार्टी के पार्षद जगदीश मेघवाल, पूर्व पार्षद सुनील छाबड़ा, पार्षद कामरेड मदन ओझा, कामरेड लक्ष्मण शर्मा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष रजनी मोदी, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष गौरव बलाना, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण छिंपा, फल सब्जी थोक विक्रेता संघ के भूषण भटेजा , कांग्रेस के युवा नेता अमित कड़वासरा, होस्टल यूनियन के अध्यक्ष विनोद गोदारा, त्रिमूर्ति मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद ज्याणी, पार्षद मोहम्मद फारुख, मुमताज अली, आम आदमी पार्टी के विधानसभा कोऑर्डिनेटर राधेश्याम उपाध्याय, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पृथ्वीराज जाखड़, विधानसभा कोऑर्डिनेटर पूर्व पार्षद परमजीत सिंह बेदी, महेंद्र बैद,कांग्रेस सेवा दल के सतनाम वर्मा,महाराणा प्रताप चौक मार्केट एसोसिएशन के अवतार सिंह सरां सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

पार्षद पुष्पेंद्र शर्मा और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सोढ़ी ने दिए इस्तीफे

इस बीच कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गुरदर्शन सिंह सोढ़ी ने सूरतगढ़ को जिला नहीं बनाने पर रोष प्रकट करते हुए पद और पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देकर सूरतगढ़ को जिला बनाओ अभियान में समर्थन दिया। वहीं कांग्रेस के पार्षद पुष्पेंद्र सिंह ने भी जिला नहीं बनाने पर नाराज होकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पार्षद पद से त्यागपत्र देकर रोष प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor
Follow us on Social Media

Discover more from Khabar Politics

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading