,

ब्रह्मा कुमारीज आश्रम में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

प्रजापिता ब्रह्मा की 53वीं स्मृति दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज संस्थान ओर भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम की शुरुआत की।

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि


सूरतगढ़। ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारीज केन्द्र में किया गया। प्रजापिता ब्रह्मा की 53वीं स्मृति दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज संस्थान ओर भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ कार्यक्रम की शुरुआत की।

राष्ट्र से हमारा अस्तित्व है और हमारे अस्तित्व से राष्ट्र : मोदी

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे और राष्ट्र के सपने एक ही हैं। एक नया सवेरा होने वाला है। जब संकल्प से साधना जुड़ी तो कालखंड बनना तय है। उन्होंने कहा कि कितना भी अंधेरा छाए, भारत मूल स्वभाव नहीं छोड़ता। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति हमारी प्रगति है। राष्ट्र से हमारा अस्तित्व है और हमारे अस्तित्व से राष्ट्र है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नए संकल्पों के साथ नए सपनो के साथ निरन्तर जुड़ने के लिए ब्रह्माकुमारिज संस्थान का अभिनंदन किया।

बी के रानी ने जागरूकता कार्यक्रमों का दिया ब्यौरा

सूरतगढ़ केंद्र की संचालिका बी के रानी ने संस्थान द्वारा समाज मे जागरूकता व बेहतर समाज के लिए चलाई जाने वाली योजनाओ को सभी के समक्ष रखा। इनमे प्रमुख रूप से शामिल हैं जैविक ऑर्गेनिक खेती, साइकल रैली, मोटर साइकल रैली, वेक्सिनेशन अभियान,महिला जागरूकता आदि। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान का उद्देश्य दस हजार कार्यक्रमो के माध्य्म से दस करोड़ लोगों तक जागरूकता सन्देश पहुंचाना है।
अंत मे बी के साक्षी व कमला बहन ने आए हुए लोगो का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor
Follow us on Social Media