जैसलमेर बस अग्निकांड में बस की बॉडी तैयार करने वाली वर्कशॉप का मालिक गिरफ्तार, अब तक 3 गिरफ्तार

जोधपुर के जैनम कोच क्राफ्ट्स में बनी थी हादसे की बस जोधपुर। जैसलमेर बस अग्निकांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई जैनम कोच क्राफ्ट्स वर्कशॉप..

जोधपुर के जैनम कोच क्राफ्ट्स में बनी थी हादसे की बस

जोधपुर। जैसलमेर बस अग्निकांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई जैनम कोच क्राफ्ट्स वर्कशॉप के मालिक मनीष जैन को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ था कि जिस बस में आग लगी थी, उसकी बॉडी जोधपुर के पास मोगरा में जैनम कोच क्राफ्ट्स वर्कशॉप में तैयार की गई थी। इस मामले में अब तक बस मालिक तुराब अली और ड्राइवर शौकत को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसपी अभिषेक शिवहर ने बताया 14 अक्टूबर को भीषण अग्निकांड हादसे की जांच के लिए विशेष जांच टीम SIT गठित की थी। हादसे में मारे गए मृतक पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान के भाई चंदन सिंह ने घटना की रात ही सदर थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था व उसी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और जैन ट्रेवल्स सहित अन्य संबंधित पक्षों पर कार्रवाई की।

पुलिस ने मनीष जैन को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor
Follow us on Social Media

Discover more from Khabar Politics

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading