सूरतगढ़। वार्ड नंबर-28 से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत सारस्वत ने शुक्रवार को अपने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान, भाजपा नेता संदीप कासनिया ने रिबन काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौक़े पर वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश सरावगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, नवनीत मुंजाल,अंकुर लडोईया सहित भाजपा नेता और बड़ी संख्या में वार्ड के महिला पुरुष मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर वार्ड के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी से यह साफ नज़र आ रहा था कि श्रीकांत सारस्वत को वार्डवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
कार्यालय के उद्घाटन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मान ने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा का बोर्ड बनता है तो शहर में विकास के नये आयाम बनेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता और वार्ड के निवासी राजेंद्र तनेजा ने भी कार्यक्रम me अपनी बात रखी। उन्होंने श्रीकांत सारस्वत को बेहतर उम्मीदवार बताते हुए लोगों से वोट की अपील की।
श्रीकांत सारस्वत ने कहा “वार्ड का विकास उनकी प्राथमिकता”

भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत सारस्वत ने उद्घाटन के अवसर पर पधारे नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे पिछले कई सालों से वार्ड में सक्रिय है। उन्होंने वार्ड के लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें वार्ड की सेवा का अवसर मिलता है तो सफाई,सड़क, बिजली, पानी सहित सभी समस्याओं का समाधान कर वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी उनकी प्राथमिकता रहेंगी। उन्होंने वार्ड के लोगों से आने वाली 9 तारीख को कमल के फूल के निशान का बटन दबाने की अपील की।
राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं श्रीकांत सारस्वत…
वार्ड-28 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे श्रीकांत सारस्वत पेशे से अधिवक्ता है। टेक्स कंसल्टेंट के रूप में वे पिछले करीब 15 वर्षों से ज्यादा समय से अपनी सेवाए दे रहे हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में भी भाजपा की टिकट से उन्होंने इसी वार्ड (पुराना -23) में चुनाव लड़ा था। तब वह थोड़े मार्जन से चुनाव हार गए थे। लेकिन इस बार उनको जिस तरह से वार्ड के लोगों का समर्थन मिल रहा है। उससे उनकी स्थिति मजबूत नजर आ रही है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार जीत का सेहरा उनके सर पर सजेगा और वार्ड की जनता की सेवा का अवसर मिलेगा।
