जिला लोकपाल का ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण जारी

जिला लोकपाल अनिल धानुका ने मंगलवार को ग्राम पंचायत 2 जीबी का निरीक्षण किया व महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यो व अन्य योजनाओं का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की ।

जिला लोकपाल का ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण जारी

पीएम आवास योजना के तहत बने आवासों का भी किया निरीक्षण

2 ज़ीबी में ग्राम पंचायत का निरीक्षण करते जिला लोकपाल


सूरतगढ़ । ग्राम पंचायतों के औचक निरीक्षण की कड़ी में जिला लोकपाल अनिल धानुका ने मंगलवार को ग्राम पंचायत 2 जीबी का निरीक्षण किया व महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यो व अन्य योजनाओं का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की । लोकपाल अनिल धानुका ने ग्राम पंचायत 2 जीबी का सामाजिक अंकेक्षण कर विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति जानी व प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवास योजना के तहत बने मकानों का निरीक्षण किया व मकानों का भौतिक सत्यापन किया । लोकपाल धानुका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों के सम्बंध में अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की व उन्हें निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए व समय पर कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया ।

जिला लोकपाल ने निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों से बातचीत कर निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की। लोकपाल धानुका ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेते हुए उन्हें ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यो व मनरेगा के सफल किर्यान्वयन के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच भगवानाराम, ग्राम विकास अधिकारी गुरजीत सिंह, कनिष्ठ सहायक तुलसीराम मीणा, पटवारी सतवीर कौर व ग्राम पंचायत के ग्रामीणों सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि श्रीगंगानगर के लोकपाल अनिल धानुका जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत का दौरा कर रहे है व मनरेगा व अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के किर्यान्वयन को लेकर सक्रिय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor
Follow us on Social Media

Discover more from Khabar Politics

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading