सूरतगढ़। पिछले कुछ सालों में युवाओं में राजनीति के प्रति रुझान बढा है। नगरपालिका चुनाव-2026 की बात करें तो शहर के कई वार्डों में युवा चेहरे अपना भाग्य आजमा रहे हैं। ऐसे ही युवा चेहरों में से एक है प्रदीप चौहान उर्फ मोनू।
पेशे से कांट्रेक्टर प्रदीप चौहान वार्ड नंबर-35 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदीप चौहान को अपने अक्सर रामनवमी शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखा होगा। प्रदीप के नेतृत्व में हर वर्ष आरसीपी दुर्गा मंदिर से रामभक्तों की टोली भव्य यात्रा के रूप में निकलती है जो महाराणा प्रताप चौक पर मुख्य यात्रा में शामिल होती हैं। यह यात्रा प्रदीप की नेतृत्व क्षमता को बताने के लिए काफी है। इसके अलावा प्रदीप गौरक्षा दल से भी जुड़े हैं। राष्ट्रवादी धारा से जुड़े प्रदीप सर्दियों में गोवंश के लिए गर्म दलिया खिलाने के अभियान सभी जुड़े हैं।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने के अलावा प्रदीप समाज सेवा से भी जुड़े हुए हैं। उनके प्रयासों के चलते गत वर्ष आरसीपी कॉलोनी एरिया में पानी के ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ जिससे इन वार्डों में पेयजल की समस्या का काफी हद तक समाधान हुआ है। चौहान पार्षद चुनाव के माध्यम से राजनीति की मुख्य धारा में आने की ख्वाहिश रखते हैं। प्रदीप क्योंकि पिछले कई वर्षों से वार्ड में सक्रिय है इसलिए उनको चुनाव प्रचार अभियान के दौरान युवाओं के साथ साथ वार्ड की महिलाओं, बुजुर्गों का भी भारी समर्थन मिल रहा है। वार्ड के युवाओं की एक बड़ा हिस्सा प्रदीप चौहान के साथ खड़ा है, जो उनके चुनाव प्रचार अभियान को मजबूत कर रहा है।
नशे की समस्या का समाधान करना चाहते हैं प्रदीप
जहां दूसरे वार्डो के पार्षद सफाई,सड़क, बिजली, पानी और दूसरे मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बताते हैं वही प्रदीप चौहान के मुताबिक युवाओं को नशे से दूर करना उनके प्राथमिकता है। प्रदीप के मुताबिक वार्ड नंबर-34 की सबसे बड़ी समस्या युवाओं में नशे की बढ़ती लत है। प्रदीप का कहना है कि वार्ड की जनता उन्हें यदि पार्षद के रूप में काम करने का मौका देती है तो वे प्रशासन के सहयोग से नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाएंगे। इसके अलावा प्रदीप चौहान वार्ड में एक सामुदायिक भवन का निर्माण करवाना चाहते हैं। उनके मुताबिक वार्ड के गरीब लोगों को सामुदायिक भवन के अभाव में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वार्ड के लोगों से मांगा समर्थन, कहा ‘उम्मीदों पर 100% खरा उतरूंगा’
चुनाव प्रचार अभियान में जुटे प्रदीप चौहान ने वार्ड के लोगों से उनके पक्ष में समर्थन की अपील करते हुए कहा है कि वह वार्ड के लोगों की उम्मीद पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे। उन्होंने कहना है कि यदि वार्ड की जनता ने उन्हें समर्थन दिया तो वार्ड के लोगों को किसी भी काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। वे वार्ड की जनता के लिए 24 * 7 उपलब्ध रहेंगे।
