
सूरतगढ़। शहर के जिन वार्डों में कांग्रेस की जीत लगभग तय दिख रही है उनमे से वार्ड नंबर-42 भी एक है। इस वार्ड में कांग्रेस ने रेखा दुआ को चुनाव मैदान में उतारा है। रेखा दुआ पूर्व में वर्ष 2009 से 2014 के बीच इसी वार्ड से पार्षद रह चुकी है। रेखा दुआ अपने पति स्वर्गीय संजय दुआ के अधूरे सपनों को पूरा करने के भावनात्मक मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में है। सोशल मीडिया पर रेखा दुआ का एक इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है जिसमे वह भावुक होकर बता रही है कि उनके पति स्वर्गीय संजय दुआ की इच्छा थी कि वे दोबारा वार्ड पार्षद बने और वार्ड की सेवा करें। यही वजह है कि वार्ड के मतदाताओं की सहानुभूति रेखा दुआ के साथ है जिसके चलते रेखा दुआ को वार्ड में भरपूर समर्थन मिल रहा है।
रेखा दुआ के मुकाबले भाजपा ने वार्ड से बाहर के पूर्व पार्षद सुनील उर्फ़ बबलू सैनी को टिकट दी गई है। सैनी के बाहरी होने और अरोड़ा जाति बहुल इस वार्ड में भाजपा कहीं भी मुकाबले में टिकती नहीं दिख रही है। ऐसे में रेखा दुआ का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी सुमित भटेजा के बीच में होता नजर आ रहा है।
वार्ड में रेखा दुआ के पक्ष में एक तरफा माहौल होने की एक और वजह भी है। दरअसल इस वार्ड में रेखा दुआ के अलावा मनीष कालड़ा भी कांग्रेस की टिकट की दावेदारी जता रहे थे। कालड़ा की वार्ड में चुनाव की बेहतरीन तैयारी थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने रेखा दुआ को समर्थन की घोषणा करते हुए अपना पर्चा उठा लिया। इसी के चलते वार्ड में मामला कांग्रेस प्रत्याशी रेखा दुआ के पक्ष में हो गया है।
पूर्व पार्षद रहते हुए रेखा दुआ ने करवाए वार्ड में ऐतिहासिक कार्य
वर्ष 2009 से 2014 के कार्यकाल में अपने पति स्वर्गीय संजय दुआ की मदद से रेखा दुआ ने वार्ड में अनेक विकास कार्य करवाये। वार्ड में होने वाली सबसे प्राचीन रामलीला जगदम्बा रामलीला के स्टेज व भवन का निर्माण रेखा दुआ के कार्यकाल में ही हुआ। इसके अलावा वार्ड में एक मात्र पार्क का निर्माण भी उन्ही के कार्यकाल की देन है।
यह भी एक तथ्य है कि शहर में पहली इंटरलॉक सड़क पहली बार रेखा दुआ के पार्षद रहते हुए इसी वार्ड में बनाई गई। इसी कार्यकाल में आईएचएसपीडी योजना के तहत वार्ड के दर्जनों गरीब परिवारों को मकान बनाने के लिए राशि मिली, जिससे उनके मकान का सपना पूरा हुआ। इसके अलावा कच्ची बस्ती जैसे नजर आने वाले वार्ड में सभी सड़क पक्की बनाने का श्रेय रेखा दुआ को जाता है।
वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने की है इच्छा ?
कांग्रेस प्रत्याशी रेखा दुआ के मुताबिक अगर उन्हें वार्ड के जनता पार्षद के रूप में काम करने का मौका देती है तो उनकी इच्छा पूरे वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की है। रेखा दुआ के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे लगने से वार्ड में सुरक्षा बढ़ेगी और खासकर महिलाओं में भय कम होगा। इसके अलावा वार्ड और नालियों की सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या पर भी उनके पास फोकस रहेगा।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में उमड़ी वार्डवासियों के भीड़


कांग्रेस प्रत्याशी रेखा दुआ के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार शाम को विधायक डूंगरराम गैदर ने रिबन काटकर किया। कार्यालय उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में वार्डवासी पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक के जन्मदिन के उपलक्ष में केक कटवाया गया। वहीं कांग्रेस से टिकट के दावेदारी जता रहे मनीष कालड़ा की पत्नी ने रेखा दुआ को माला पहनाकर समर्थन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया, खुदरा किराणा विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष किशोर गाबा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक भाटिया सहित शहर के प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे।
