सूरतगढ़। नगरपालिका चुनाव की सरगर्मियों के बीच शहर के वार्ड नंबर-27 की सीट हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट पर भाजपा की तरफ से सरोज देवी गोयल चुनाव मैदान में है। सरोज देवी व्यापार मंडल के वर्तमान अध्यक्ष और भाजपा के शहर के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक विजय गोयल की धर्मपत्नी है। इस सीट पर पूर्व पार्षद चरणजीत सिंह टंडन टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने उनकी जगह सरोज देवी गोयल को प्राथमिकता देते हुए टिकट दी।
साधारण गृहणी से समाज सेवा के बाद राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने को तैयार सरोज देवी पिछले करीब एक महीने से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। वे वार्ड के घर-घर में जाकर वोट के अपील कर रही है। शहर के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े होने की वजह से वार्ड में सरोज देवी को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। वार्ड के प्रमुख लोग उनके समर्थन में चुनाव प्रचार में दिन-रात जुटे हुए हैं। खुद उनके पति विजय गोयल और पुत्र संदीप गोयल चुनाव प्रचार की कमान थामे हुए हैं। हाउसिंग बोर्ड की और जाने वाली सड़क पर उनके चुनाव कार्यालय मे इन दोनों जबरदस्त गहमा गहमी का माहौल देखा जा रहा है। जो सरोज देवी गोयल को मिल रहे अपार समर्थन की ओर इशारा करता है।
चेयरमैन पद की सबसे बड़ी उम्मीदवार है सरोज देवी गोयल..
सूरतगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष की सीट क्योंकि सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में सरोज देवी गोयल को इस पद की प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। क्योंकि सरोज देवी के पति विजय गोयल भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता तो है ही, इसके अलावा यह भी माना जाता है कि वे शहर में भाजपा की शक्ति केंद्र पूर्व मंत्री रामप्रताप कासनिया के सबसे नजदीकी लोगों में है। वैसे भी शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से होने की वजह से सरोज देवी गोयल ही इस पद की सबसे बड़ी दावेदार है।
सरोज देवी गोयल अग्रवाल समाज सेवा समिति के सदस्य होने के नाते समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। समिति सदस्य के रूप में पिछले कई सालों से सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही है।
वार्ड के विकास का वादा, छोटे-छोटे कामों के लिए नहीं पड़ेगा भटकना : सरोज देवी गोयल
वार्ड-27 से भाजपा प्रत्याशी सरोज देवी गोयल का कहना है कि वार्ड के लोग अगर उन्हें चुनते हैं तो उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने वार्ड के विकास का भरोसा देते हुए कहा कि वार्ड की सफाई, नालियां, सड़के, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी तमाम समस्याओं का समाधान कर वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में पहचान दिलाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने वार्ड में स्थित पार्कों की दुर्दशा पर अफ़सोस व्यक्त करते हुए वार्ड के सभी पार्कों के जीर्णोद्धार को अपनी प्राथमिकता बताया। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड की गरीब और कमजोर लोगों को सरकारी योजनाओं का जल्द से जल्द लाभ दिलाने के बाद कही।
व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय गोयल ने की भाजपा का बोर्ड बनाने की अपील
भाजपा प्रत्याशी सरोज देवी गोयल के पति विजय गोयल ने शहर के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा का बोर्ड बनाने की अपील की है। तीन बार व्यापार मंडल अध्यक्ष, एक बार व्यापार मंडल के सचिव और दो बार भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष रह चुके विजय गोयल राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी पिछले कई दशकों से सक्रिय है। शहर के प्रमुख व्यवसायी होने के अलावा वे माता जीतोजी कन्या महाविद्यालय समिति कार्यकारिणी से भी जुड़े हुए हैं।
