सूरतगढ़। नगरपालिका चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण मे पहुंचते पहुंचते शहर के कई वार्डों में समीकरण बदलने लगे हैं। जिन वार्डों में पहले किसी एक उम्मीदवार की जीत लगभग निश्चित मानी जा रही थी उन वार्डों में भी अब समीकरण बदलते दिख रहे हैं। शहर के बीचो-बीच स्थित वार्ड नंबर-44 मे ऐसे ही हालात बनते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से एक तरफ माने जाने वाले इस मुकाबले को कांग्रेस प्रत्याशी जमील अहमद उर्फ गुड्डू ने टक्कर मिलकर खड़ा कर दिया है। पहले यह माना जा रहा था कि गुड्डू का स्कोर मुस्लिम कम्युनिटी के वोटो तक सीमित रह जाएगा। मगर हालात बदलते दिख रहे हैं इसकी वजह है कि गुड्डू के समर्थन में वार्ड के कई प्रमुख चेहरे चुनाव प्रचार में उतर आए हैं। वार्ड की बनिया कम्युनिटी और कांग्रेस से जुड़े कई प्रमुख व्यक्ति वार्ड में गुड्डू के लिए वोट मांग रहे हैं। इसके अलावा गुड्डू के अच्छे संपर्कों का फायदा भी उन्हें मिल रहा है। शहर में राजनीति में दूसरे क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोग भी गुड्डू के लिए वोटो का जुगाड़ करने में जुटे हैं। यही वजह है कि कई राजनीतिक विश्लेषक अब इस मुकाबले को नजदीकी मुकाबला मानने लगे है।
दो निर्दलीय प्रत्याशी लग रहे भाजपा के वोटो में सेंध
वार्ड-44 में मुकाबला कड़ा होने की एक वजह यह भी है कि वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी महावीर प्रसाद भोजक और सूरज गोसाई भी चुनाव मैदान में है। सूरज गोसाई भाजपा कार्यकर्ता है और वह भी भाजपा की टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय के रूप में ताल ठोक दी है। ऐसा माना जा रहा है कि सूरज गोसाई भाजपा के वोटो में सेंध लगाएंगे जिसका फायदा कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू को होगा। ठीक है ऐसा ही मामला महावीर प्रसाद भोजक के मामले में है जिन्हे अच्छे खासे वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है। भोजक को मिलने वाले अधिकांश वोट भी भाजपा के ही होंगे। स्पष्ट है कि दोनों प्रत्याशियों द्वारा भाजपा को नुकसान होना जिसकी वजह से गुड्डू लगातार मजबूत हो रहा है।
सांसद और विधायक ने की गुड्डू के पक्ष में सभा, लोगों से की समर्थन की अपील
चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा और विधायक डूंगरराम गेदर ने रविवार शाम को वार्ड-44 में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रैली की। सभा में बड़ी संख्या में वार्ड के महिला पुरुष मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू के समर्थन में लोगों ने नारेबाजी की ओर गुड्डू को जीत का भरोसा दिलाया। इस दौरान सांसद और विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशी जमील अहमद उर्फ गुड्डू के पक्ष में वोट देने की अपील की। सभा मे बड़ी संख्या में वार्ड के लोगों की मौजूदगी इस बात का स्पष्ट इशारा है कि मामला कड़ा होने वाला है।
