सूरतगढ़। शहर मे चेयरमैन पद के कांग्रेस से संभावित उम्मीदवारों की बात करें तो पार्वती देवी धानुका का नाम भी इस सूची मे शामिल है। पार्वती देवी शहर के प्रमुख शिक्षाविद और समाजसेवी डॉ. अनिल धानुका की धर्मपत्नी है जो वार्ड नंबर 30 से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही है। स्नातक तक शिक्षित पार्वती देवी पिछले दो सप्ताह से चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हुई है। साधारण घरेलू महिला से राजनीति की दहलीज़ पर पांव रखने को तैयार पार्वती देवी का वार्ड के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पार्वती देवी और डॉ अनिल धानुका की साफ और स्वच्छ छवि की वजह से वार्ड का गरीब और कमजोर मतदाता भी उनसे कनेक्ट कर पा रहा है। जिसकी वजह से पार्वती देवी ने मतदाताओं में अच्छी पकड़ बना ली है।
राजनीति से दूर रहने वाले डॉ अनिल धानुका ने जब पत्नी को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया था तो तब हर कोई यह मान रहा था कि चुनाव लड़ना उनके बस की बात नहीं है। लेकिन पिछले 15 दिनों से अपनी पत्नी के साथ वार्ड के घर का दस्तक देकर उन्होंने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के वोटो की गणित का बिगाड़ दिया है। वार्ड के मतदाता भी समझ रहे हैं कि अगर वे पार्वती देवी को वोट करते हैं तो वे अध्यक्ष पद आसीन होगी। जिससे कि वार्ड के विकास की संभावना बढ़ेगी। इसके अलावा लोगों का यह भी मानना है कि साफ छवि की पार्वती देवी भ्रष्टाचार से दूर रहेंगी। इसलिए वार्ड के समझदार और प्रतिष्ठित लोग भी पार्वती देवी के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रतिद्वंदियों को देगी कड़ी टक्कर, जनता का मिलेगा आशीर्वाद : अनिल धानुका
वार्ड-28 में पत्नी पार्वती देवी के चुनाव प्रचार में जुटे अनिल धानुका का कहना है कि वार्ड में जिस तरह का रिस्पांस लोगों से उन्हें मिल रहा है वह अभूतपूर्व है। उनका कहना है कि चुनाव में कांग्रेस कड़ी चुनौती पेश कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता का आशीर्वाद उनकी पत्नी को मिलेगा और वे भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी।
विधायक डूंगरराम गेदर ने पार्वती देवी धानुका को वोट देने की अपील
सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर ने भी वार्ड-28 के मतदाताओं से अपील करते हुए पार्वती देवी को वोट देने के अपील की है। उन्होंने मतदाताओं से अपने वोट की अहमियत को समझते हुए स्वच्छ छवि के प्रत्याशियों को आगे करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि नगरपालिका में अगर भ्रष्टाचार कम करना है तो हमें साफ छवि के लोगों को चुनना होगा।
गैदर ने कहा कि कांग्रेस ने पार्वती देवी जैसी साफ छवि वाली साधारण घरेलू महिला को प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस ने जनता को विकल्प प्रदान किया है। अब वार्ड की जनता का दायित्व है कि वह पार्वती देवी जैसे प्रत्याशियों को जीताकर लोकतंत्र के इस यज्ञ में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है डॉ. अनिल धानुका
पीएचइडी तक शिक्षित पूर्व लोकपाल अनिल धानुका शहर के उन गिने चुने लोगों में है, जो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। शहर में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े स्कूलों में शामिल हर्ष कन्वेंट स्कूल के संस्थापक और डायरेक्टर अनिल धानुका समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। नगरपालिका द्वारा संचालित श्री शिव नंदी गौशाला मे दो कार्यकाल में 4 साल अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने बेहतरीन काम किया और गौवंश की सेवा की।
इसके अलावा अनिल धानुका वर्तमान में फोर्टी के जिलाध्यक्ष और निजी स्कूलों और संगठनों के अपेक्स संस्थान “निसा” के स्टेट प्रमोटर है। इसके अलावा स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ के प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इन सभी संस्थाओं से जुड़े रहने का फायदा इस चुनाव में अनिल धानुका की पत्नी पार्वती देवी को मिलता दिख रहा है।
