,

जनसमस्याओं को लेकर नगरपालिका में भाजपा का हल्ला बोल

विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक रामप्रताप कासनिया ने कहां कि नगरपालिका क्षेत्र में लंबे समय सड़को की हालत खराब है। इन सड़कों से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि शहर में बने ऊंचे सीवरेज चेम्बरो के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। इसके साथ ही कासनिया नें आरोप…

विधायक रामप्रताप कासनिया नेतृत्व में दिया 10 सूत्री ज्ञापन

5 दिन में कार्रवाई करने का दिया अल्टीमेटम

सूरतगढ़। शहर की प्रमुख समस्याओ को लेकर बुधवार को विधायक रामप्रताप कासनिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका का घेराव किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक रामप्रताप कासनिया के अलावा पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजपा ने नरेंद्र घिंटाला, सुभाष गुप्ता और शरण पाल सिंह ने शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था, सरकारी भूमि पर अतिक्रमणो, सीवरेज के ऊंचे नीचे चेम्बरो और आवारा गोवंश की समस्या को लेकर पालिका प्रशासन की आलोचना की। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईओ विजय प्रताप को 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसी दौरान ढाब क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने ईओ विजय प्रताप को ढाब की सफाई को लेकर खूब खरी खोटी सुनाई। विरोध को देखते हुए ईओ विजय प्रताप अपने चेम्बर में आ गये।

जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नारेबाज़ी करते हुए ईओ के चेंबर में भी घुस गए। यहां पर ढाब क्षेत्र की महिलाओं ने ईओ के साथ फिर जमकर तकरार की और ढाब की सफाई की मांग की। वहीं वार्ड 39 से पार्षद हरीश दाधीच नें भी ईओ विजय प्रताप पर कांग्रेस व भाजपा पार्षदों में भेदभाव करने का आरोप लगाया। पार्षद दाधीच ने स्वयं के पैसों से खरीदी हुई स्ट्रीट लाइट नहीं लगाने का आरोप लगाया। इस पर ईओ विजय प्रताप ने जल्द ही लाइट लगाने का आश्वासन दिया। बाद में भाजपा के नगरमंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा द्वारा ईओ को ज्ञापन की मांगों को लेकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

विधायक रामप्रताप कासनिया ने पालिका पर जड़े संगीन आरोप

विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक रामप्रताप कासनिया ने कहां कि नगरपालिका क्षेत्र में लंबे समय सड़को की हालत खराब है। इन सड़कों से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि शहर में बने ऊंचे सीवरेज चेम्बरो के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। इसके साथ ही कासनिया नें आरोप लगाया कि नगरपालिका क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा अवैध अतिक्रमण किए जा रहे हैं। नगरपालिका द्वारा इन्हे नहीं हटाया जा रहा है, लेकिन गरीबो द्वारा अगर सर छुपाने के लिए झोपड़ी भी बनाई जाती है तो पालिका प्रशासन जेसीबी लेकर पहुंच जाता है।

साथ ही साथ विधायक कासनिया ने कहा कि इंदिरा सर्किल से लेकर हनुमान जी के मंदिर तक नेशनल हाईवे पर करोड़ों की भूमि पर माफियाओं ने कब्जे कर लिए हैं। लेकिन पालिका प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। बाद में मीडिया से मुखातिब होते हुए विधायक कासनिया ने सीवरेज में डेढ़ करोड़ के घोटाले का मामला भी उठाया।

पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते विधायक रामप्रताप कासनिया

घिंटाला नें उठाया पालिका बोर्ड से दीनदयाल उपाध्याय का नाम हटाने का मामला

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता नरेंद्र घिंटाला नें पालिका भवन पर लगे साइन बोर्ड से दीनदयाल उपाध्याय का नाम हटाने का मामला उठाया। उन्होंने पालिका के साइन बोर्ड को हटाकर तुरंत दीनदयाल उपाध्याय का नाम लिखा नया बोर्ड लगाने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता एक बारगी साइन बोर्ड को तुरंत हटाने की मांग पर अड़ गए लेकिन बाद में ईओ विजय प्रताप द्वारा बोर्ड का फ्लेक्स बदलवाने के आश्वासन पर मामला शांत हो गया।

भाजपा नगरमंडल की ओर से दिया गया 10 सूत्री ज्ञापन

भाजपा नगरमंडल की ओर से अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शहर की टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत करने, सीवरेज के ऊपर उठे मेनहोल को दुरुस्त करने, वार्ड नंबर 2 में बने महिला हेल्थ सेंटर को शुरू करने, विभिन्न वार्डों में बने सामुदायिक भवनों की मरम्मत करवाने व शहर के वार्डों में भू माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमणो के विरुद्ध कार्रवाई करने सहित 10 सूत्री मांगे शामिल है। भाजपा की ओर से ज्ञापन की मांगों पर कार्रवाई नहीं करने पर 5 दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया।

ये भाजपा नेता रहें मौजूद

विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक रामप्रताप कासनिया के अलावा पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजपा नेता नरेंद्र घिंटाला, शरण पाल सिंह, सुभाष गुप्ता,अशोक आसेरी,नगरमंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, महामंत्री लालचंद शर्मा, किसान मोर्चा के विष्णु तरड़, प्रेम सिंह राठौड़, किशन स्वामी,पार्षद हरीश दाधीच, विक्रम चौहान सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor
Follow us on Social Media