,

6 माह की बच्ची को उठा लें गया सियार, जान पर खेलकर ‘माँ’ ने बचाई जान

घायल बच्ची की मां तुलसा बाई के अनुसार वह गांव में भैंसो को चारा डाल रही थी। इस दौरान उसकी 6 माह की बच्ची बिसरता आंगन में ही खेल रही थी। तभी तुलसाबाई को उसी बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई।तुलसाबाई ने जब अंदर जाकर देखा तो सियार ने बच्ची को अपने जबडे में दबा…

घर के आंगन में खेल रही बच्ची पर सियार ने किया था हमला

जेके लोन में बच्ची का अस्पताल में चल रहा है उपचार

कोटा। इस दूनिया में सबसे बडा योद्धा मां होती है जो अपने बच्चों को बचाने के लिए किसी से भी लड जाती है। इस बात को सच कर दिखाया है एक मां ने, जिसने अपनी बच्ची को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की और मौत के मुंह से 6 माह की बच्ची को बाहर निकाल लिया।

मामला है कोटा ग्रामीण के इटावा कस्बे के झाडोल गांव का है। जहां पर घर के आंगन में खेल की 6 माह की बच्ची को सियार उठाकर ले गया। लेकिन बच्ची की मां ने सियार के जबडो से बच्ची को बाहर निकाल लिया।

घायल बच्ची की मां तुलसा बाई के अनुसार वह गांव में भैंसो को चारा डाल रही थी। इस दौरान उसकी 6 माह की बच्ची बिसरता आंगन में ही खेल रही थी। तभी तुलसाबाई को उसी बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई।तुलसाबाई ने जब अंदर जाकर देखा तो सियार ने बच्ची को अपने जबडे में दबा रखा है। जिसके बाद तुलसा ने बच्ची को छुडाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल दिया और सियार के दोनो पैर पकड लिए। इस दौरान अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और सियार पर डंडा मारना शुरू कर दिया। जिससे सियार बच्ची को छोड कर जंगल की तरफ भाग गया। बाद में परिजनों ने घटना में घायल बच्ची को जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सको का कहना है कि बच्ची के सिर ओर चेहरे पर सियार ने हमला किया है लेकिन बच्ची को समय रहते बचा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor
Follow us on Social Media