प्रशासन शहरों के संग अभियान में बांटे पट्टे

अभियान के प्रथम चरण का हुआ समापन सूरतगढ़। प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के अन्तर्गत राज्य सरकार की मंशा अनुसार जनहित के कार्यों हेतु वार्ड संख्या 42, 43, 44 व 45 ‘‘नगरपालिका सूरतगढ़’’ में शिविर का आयोजन किया गया। अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गोदारा के अनुसार शिविर में कृषि भूमि नियमन के अन्तर्गत 7 आवेदन […]

Continue Reading

कांग्रेस की मोहिनी देवी बनी उपप्रधान

वैसे कांग्रेस की दृष्टि से देखा जाए तो बिश्नोई जाति का उपप्रधान बनना भविष्य की दृष्टि से बेहतर है। क्यों कि गत चुनावों में विश्नोई समाज का एक बड़ा धड़ा कांग्रेस के विरोध में था। कहीं न कहीं कांग्रेस की हार में इस तबके के वोटों की बड़ी भूमिका रही थी। ऐसे में बिश्नोई समाज से उपप्रधान बनने से कांग्रेस नेताओं से खफा बिश्नोई वोटर को फिर से साधने में मदद मिलेगी।

Continue Reading

मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है ……….

सूरतगढ़। नगरपालिका प्रशासन द्वारा पिछले डेढ़ साल से सरकारी संपत्ति की लूट और बंदरबांट का खेल चल रहा है। लेकिन इस शहर का भाग्य कहें या फिर यहां के कुछ जागरूक लोगों की कोशिशों का फल । नगरपालिका के भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जब-जब शहर की करोड़ों की संपत्ति को औने पौने में लुटाकर अपनी […]

Continue Reading

ओम कालवा के राज में 1 करोड़ रुपये की सरकारी भूमि पर भूमाफ़ियों का कब्ज़ा

जिस रफ्तार से शहर में सरकारी भूमि पर कब्जा करने का अभियान जारी है उससे तो नही लगता है कि वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने तक शहर में एक इंच भी सरकारी भूमि बच पाएगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शहर के लगभग सभी वार्डों में आपके चुने हुए पार्षदों में कुछ एक को छोड़कर अधिकांश पार्षद प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से या तो इन भूमाफियों का सहयोग कर रहे हैं

Continue Reading

गरीबों के राशन पर व्यवस्था का डाका !

कोरोना काल मे जब लोग अपने पैसों से गरीबों की मदद के लिए आगे आ रहे थे उसी दौर में नगरपालिका के भृष्ट सिस्टम ने गरीबों को बांटी जाने वाली राशन किट में ही खेल कर दिया गया तो आप खुद ही अंदाज़ा लगा सकते हैं कि नगरपालिका के अफसर और बाबू किस स्तर पर भ्रष्टाचार की सीमाएं लाँघ चुके हैं ।

Continue Reading