‘मास्टरजी’ से राजनीति के ‘मास्टर’ बनते चेयरमैन कालवा

नगरपालिका में कांग्रेस के ही पार्षदों की बगावत से लेकर नंदीशाला के ताजा प्रकरण तक मीडिया की सुर्खियां बने ऐसे अनेक उदाहरण है जिनमे मास्टर जी ने धोबी पछाड़ का दाव चलकर राजनीतिक दुश्मनों को पटखनी दे दी। इनमें से कई मामलों में नगरपालिका की राजनीति में धुरंधर रहे कई राजनीतिक मठाधीशों को पता ही नहीं चल पाया कि मास्टर जी ने कब इनके पैरों की जमीन निकाल ली।

Continue Reading

कांग्रेस का होली स्नेह मिलन : मील परिवार ने दिखाई ताक़त

कुछ लोगों का मानना है कि कार्यक्रम में 4 से 5 हज़ार लोग पहुंचे। दूसरी ओर कांग्रेस से जुड़े नेताओं की माने तो कार्यक्रम में 8 से 10 हज़ार लोग उपस्थित रहे। हालांकि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की संख्या 5000 भी मान ली जाए तो यह संख्या कम नहीं है । इस दौर में जब आम आदमी जीवन की जद्दोजहद में ही व्यस्त है ऐसे समय में 5000 लोगों की उपस्थिति भी बहुत अच्छी मानी जाएगी।  

Continue Reading

कांग्रेस नेता गुरुदर्शन सिंह सोढ़ी ने लगाया नगरपालिका में धरना

नामांतरण के लिए धरना देने को हुए मजबूर हुए कांग्रेसी नेता क्या चैयरमेन ओमप्रकाश कालवा कर पाएंगे व्यवस्था सुधार ? सूरतगढ़। नगरपालिका में भूखंडों के नामांतरण के लिए भूमि शाखा के बाबू किस तरह से चक्कर कटवाते हैं इसकी बानगी सोमवार सुबह देखने को मिली। जब कांग्रेस नेता गुरदर्शन सिंह सोढ़ी ने दर्जनों चक्कर काटने […]

Continue Reading

12 की जगह 2 पर पहुंची भाजपा, मीटिंग में उमड़ा बजट प्रेम

खैर क्योंकि मौका स्वामीभक्ति सिद्ध करने का था तो भाजपा पार्षद भी पीछे क्यों रहते। एक अन्य पार्षद कम ठेकेदार ने भी गोल मोल तरीके से बजट की प्रशंसा कर पार्टी धर्म को भुलाकर भक्ति का प्रदर्शन किया। तो एक भाजपा नेता को भगीरथ की संज्ञा देने वाले और चरण वंदना के लिए कुख्यात पार्षद भी कब पीछे रहने वाले थे सो उन्होंने भी अपने चिरपरिचित अंदाज़ में बजट का यशोगान कर बजट मीटिंग में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

Continue Reading

दिव्यांगों की मदद करेगा ‘दिव्यांग सहायता बॉक्स’

कोई भी जरूरतमंद दिव्यांग ‘दिव्यांग सहायता बॉक्स’ में अपनी जरूरत के सामान की पर्ची व पहचान का दस्तावेज डाल सकता है। इस पर्ची के आधार पर क्लब की ओर से उस दिव्यांग की पात्रता की जांच कर यथासंभव उसकी सहायता का प्रयास किया जाएगा। मंच के अनुसार इस प्रकल्प से दिव्यांग की पहचान सार्वजनिक किये बिना मदद की जा सकेगी।

Continue Reading