‘स्वाध्याय’ के 120 से अधिक विधार्थी यूजीसी नेट जेआरएफ में हुए सफल, स्थापना दिवस पर प्रतिभाओं क़ो किया सम्मानित

EVENTS

विधायक डूंगरराम गेदर सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद

स्वाध्याय के प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथि

सूरतगढ़। यूजीसी द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित नेट जेआरएफ परीक्षा की कोचिंग में प्रदेश में परचम फहराने वाले स्वाध्याय संस्थान ने अपनी स्थापना के चार वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस उपलक्ष में स्वाध्याय संस्थान द्वारा सोमवार को भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नए हाउसिंग बोर्ड के कलाम पार्क में आयोजित समारोह में यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 120 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 में स्वाध्याय से जुड़कर विभिन्न परीक्षाओं में सफल होने वाली प्रतिभाऐं शामिल रही।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक डूंगरराम गेदर, भाजपा नेता संदीप कासनिया, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, अशोक नागपाल, नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश मेघवाल, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश कालवा, परसराम भाटिया, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष पेप सिंह राठौड़, लोकपाल अनिल धानुका, अमित कड़वासरा,पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह राठौड़, पार्षद फारूक मोहम्मद, गोविंद नायक, सुरेश गवारिया, अजय धींगड़ा, नितिन मोटियार, योगेश मेघवाल (सीमांत रक्षक), आत्माराम तेहरपुरिया, डिस्कॉम के XEN अजय शर्मा, बार एसोसिएशन पीलीबंगा के अध्यक्ष नरेंद्र कसवां, सहायक सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह, शिक्षाविद् अनिल चुघ, लीलाधर गुरुनानी, पवन शर्मा, विजयपाल (प्रधानाचार्य), दिलीप गोदारा (पूर्व प्रधानाचार्य), रणजीत गेदर (उप प्रधानाचार्य), मनीष अरोड़ा, सूर्य प्रकाश, गिरधारी नाथ तँवर, ख्याली शर्मा, श्रवण थलोड़, अमित शेखावत, प्रमोद ज्याणी, कानसिंह भाटी, महेंद्र खिचड़, महेंद्र माहर, अशोक लेघा, बृजमोहन सेवटा, सद्दाम हुसैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में क्षेत्र के 1500 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल हुए।

स्वाध्याय फेकल्टी का भी किया गया सम्मान

समारोह में स्वाध्याय से जुड़े शिक्षकों का सम्मान

इस अवसर पर संस्था द्वारा संस्थान से जुड़े शिक्षकों क़ो भी उनके प्रयासों और कठिन परिश्रम के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में विष्णु तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, महावीर बिश्नोई (भूगोल विषय विशेषज्ञ), रवीन्द्र मीर (हिंदी व्याकरण विषय विशेषज्ञ), प्रमोद बिश्नोई (हिंदी साहित्य विषय विशेषज्ञ), वीरेंद्र घोटिया (इतिहास विषय गॉल्ड मेडलिस्ट), अनिल जाँगिड (राजनीति विज्ञान विषय विशेषज्ञ), डिप्टी सर (गणित विषय विशेषज्ञ) व सहयोगी राकेश वर्मा, मुकेश सैनी, हरचंद, इंद्राज, राजवीर, सेठी, पवन, सरोज, रेणु शामिल रहे।

प्रबंधक केसर राव ने बताया संस्था का इतिहास व उपलब्धियां

समारोह संबोधित करते स्वाध्याय के संचालक सुमेर सिंह शेखावत

स्वाध्याय के प्रबंधक केसर राव ने इस मौके पर कहा कि स्वाध्याय संस्थान शिक्षक भर्तियों को लेकर राजस्थान भर में अपनी एक अलग पहचान रखता है। पिछले परिणाम में व्याख्याता इतिहास में संस्था के 70 से अधिक विद्यार्थी सफल रहे। उन्होंने बताया कि पिछली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती संस्थान के 32 से अधिक विद्यार्थी सफल रहे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थी तथा पीटीआई भर्ती परीक्षा में लगभग 70 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसी प्रकार ग्राम विकास अधिकारी में 50 से अधिक विद्यार्थी सफल रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय में PGT में देश भर की कुल इतिहास विषय की 23 सीटों में से तीन विद्यार्थी स्वाध्याय से चयनित रहे।

केसर राव के मुताबिक वर्ष 2022 स्कूल की इतिहास व्याख्याता परीक्षा में राजस्थान में इतिहास विषय से टॉपर भवानी भूषण सहारण भी स्वाध्याय के विधार्थी रहे है। आज कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में भवानी भूषण सहारण भी मौजूद थे।

शिक्षाविद सुमेर सिंह शेखावत ने अतिथियों का किया आभार व्यक्त

स्वाध्याय से जुड़े शिक्षाविद सुमेर सिंह शेखावत ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वाध्याय के प्रति विद्यार्थियों का स्नेह हमें और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने समारोह में शामिल अतिथियों का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.