पीसीसी चीफ डोटासरा व गेदर का स्वागत

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का मंगलवार को 22 एलजीडब्ल्यू बस स्टैंड पर शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का साफा व मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर का भी जबरदस्त स्वागत किया।

Continue Reading

कांग्रेस नेता गुरुदर्शन सिंह सोढ़ी ने लगाया नगरपालिका में धरना

नामांतरण के लिए धरना देने को हुए मजबूर हुए कांग्रेसी नेता क्या चैयरमेन ओमप्रकाश कालवा कर पाएंगे व्यवस्था सुधार ? सूरतगढ़। नगरपालिका में भूखंडों के नामांतरण के लिए भूमि शाखा के बाबू किस तरह से चक्कर कटवाते हैं इसकी बानगी सोमवार सुबह देखने को मिली। जब कांग्रेस नेता गुरदर्शन सिंह सोढ़ी ने दर्जनों चक्कर काटने […]

Continue Reading

‘पैराफेरी बहुत बड़ा कलंक, यह हेराफेरी हैं ‘: कासनिया

कासनिया ने नाम न लेते हुए सरकार के नुमाईंदों पर सैकड़ों बिघा टीसी भूमि खरीदने का खुलासा किया। हालांकि कासनिया ने नाम नहीं लिया लेकिन वर्तमान में मील परिवार ही इलाके में कांग्रेस व सरकार की नुमाइंदगी कर रहा है। ऐसे में क्या यह मान लेना चाहिए कि कासनिया का सीधा सीधा आरोप मील परिवार पर है ?

Continue Reading

12 की जगह 2 पर पहुंची भाजपा, मीटिंग में उमड़ा बजट प्रेम

खैर क्योंकि मौका स्वामीभक्ति सिद्ध करने का था तो भाजपा पार्षद भी पीछे क्यों रहते। एक अन्य पार्षद कम ठेकेदार ने भी गोल मोल तरीके से बजट की प्रशंसा कर पार्टी धर्म को भुलाकर भक्ति का प्रदर्शन किया। तो एक भाजपा नेता को भगीरथ की संज्ञा देने वाले और चरण वंदना के लिए कुख्यात पार्षद भी कब पीछे रहने वाले थे सो उन्होंने भी अपने चिरपरिचित अंदाज़ में बजट का यशोगान कर बजट मीटिंग में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

Continue Reading

गेदर ने संभाला शिल्प एवं माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष का पदभार

बोर्ड उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद गेदर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय व कार्य के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिल्प एवं माटी कला बोर्ड का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है जो जनमानस से जुड़ा हुआ है और दस्तकार जातियों के जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है। गेदर ने कहा कि हमें पूर्ण जिम्मेदारी व सतर्कता से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री जी की भावना के अनुरूप शिल्प एवं माटी कला संस्कृति को संरक्षित व प्रोत्साहित करना है ।

Continue Reading